जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज ग्राम पंचायत खोश्टा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन एवं समीक्षा की। चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।