भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के पगडंडियों पर एसएसबी 22वीं वाहिनी और सोनौली पुलिस ने गश्त के दौरान एक नेपाली नागरिक के पास चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और सोनौली चौकी प्रभारी अभय नारायण सिंह टीम के साथ भारत नेपाल सीमा सोनौली के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक श्यामकाट बगीचे के पास नेपाल से भारत में आता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानो ने उसे रोक लिया और तलासी के दौरान 110 गोलियों में एक किलो 31 ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम माइकल खड़का निवासी रोल्पा लिबांग लुम्बिनी प्रदेश बताया।