बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अनुनय झा को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के विवेक श्रीवास्तव, बलराम गुप्ता ने बताया कि पनियरा क्षेत्र के ब्रह्मपुर और कनैला में ग्राम प्रधान के द्वारा सरकारी भूमि पर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। अगर अवैध निर्माण बंद नहीं हुआ तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगी।