दीपावली पर्व के दृष्टिगत डीएम संतोष कुमार शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ थाना फरेंदा स्थित ग्राम पंचायत पिपरा विशंभरपुर में पटाखा फैक्ट्री एवं भंडार स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पटाखा निर्माण इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, रासायनिक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस की वैधता, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति तथा फैक्ट्री परिसर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया।