महराजगंज नगर के दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को नारियल और चुनरी चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा।