यूपी के महाराजगंज में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने 84 दिन से फरार चल रहे एक नाबालिग लड़के को लुधियाना से बरामद कर परिवारवालों को सौंपा। नाबालिग लड़के के परिवारवालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लेकिन जांच के दौरान पूरा मामला उलटा निकला।