लखीमपुर खीरी में दिवाली के लिए कुम्हार मिट्टी के दीये, खिलौने और बर्तन बनाने में जुटे हैं। मांग बढ़ने की उम्मीद में उन्होंने सामान तैयार कर भंडार जमा किया है। कुम्हारों को इस दिवाली अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। गांव सुवागाड़ा निवासी गजराज ने बताया कि दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीयों की खास मांग रहती है। ऐसे में कुम्हार दिन-रात मेहनत कर अलग-अलग आकार और डिजाइन के दीये तैयार कर रहे हैं।