फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चला गर्डर रखने का काम, जाम से लोग रहे परेशान

शहर के सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ से जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ढाला संख्या 68 पर मंगलवार को रेल लाइन उठाकर गर्डर रखा गया। इसके चलते सुबह छह बजे से शाम करीब तीन बजे तक रेलवे ढाला के रास्ते सभी तरह के वाहनों का आवगमन ठप रखते हुए सुभाष चौक पेट्रोल पंप के पास से रूड डायवर्जन कर दिया गया है। लेकिन, यातायात पुलिस की तरफ से मुकम्मल इंतजाम नहीं होने के चलते शहर में आने जाने वाले पूरे दिन जाम की समस्या से परेशान रहे। लोगों को जाम से निकलने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया। दोपहर करीब तीन बजे जब रेलवे ढाला संख्या 68 से आवागमन आवागमन शुरू हुआ तब जाकर जाम से परेशान लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें