फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रेक शू जाम, सेंट्रल स्टेशन पर एक घंटा खड़ी रही ट्रेन

शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Feb 2026 10:25 PM IST

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रेक शू बुधवार सुबह सेंट्रल स्टेशन पर जाम हो गया। इस कारण ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। मरम्मत के बाद सुबह 10:42 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर आने व जाने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर डायवर्ट किया गया। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह 09:26 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई। पांच मिनट ठहराव के बाद 09:35 बजे सिग्नल मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाई तो आवाज आने लगी और ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। लोको पायलट ने कंट्रोल को जानकारी दी जिसके बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई तो पता चला कि ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया है। इस पर मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया और मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही और यात्री परेशान रहे। लोको पायलट ने गेट खोल दिए जिससे यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए और जानकारी लेते रहे। करीब एक घंटा तक ट्रेन के खड़ा रहने से यात्रियों में नाराजगी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें