फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जन्म लेते ही नवजात बच्ची को सेंट्रल स्टेशन पर फेंका, रेलवे स्टाफ ने हैलट भेजा

सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को एक गंभीर नवजात बच्ची प्लेटफॉर्म पर मिली। रेलवे स्टॉफ ने उसे प्लेटफॉर्म पर देखा तो तुरंत डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई। उसकी सांसे चल रही थी। आरपीएफ को सूचना देकर तुरंत बच्ची को हैलट भेजा गया जहां उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत अब स्थिर है। वेंडरों ने बताया कि एक महिला उसे लाल चादर में लपेट कर यहां फेंक गई थी। रेलवे के सीएमआई विनय अम्भी ने बताया कि बुधवार सुबह वह गश्त पर थे। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर- 2/3 पर पहुंचे तो लाल रंग के चादर में एक नवजात बच्ची बेंच के पास जमीन पर लेटी थी। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई तो कोई नहीं बता सका कि बच्ची किसकी है। तभी कुछ वेंडर आए और बताया कि एक महिला पुल से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आई और बच्ची को यहां लिटा कर कुछ देर खड़ी रही। करीब दस मिनट बाद वह चली गई। इस पर रेलवे स्टाफ व प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने मधुराज हॉस्पिटल के इमरजेंसी मेडिकल रूम ईएमआर कर्मियों को सूचना भेजी गई। स्टॉफ की रीना शर्मा, नफीस अहमद और कामर्शियल डिपार्टमेंट के शंभू शाह मौके पर आए। नर्स ने बच्ची की जांच की तो धड़कन चल रही थी। इस पर आरपीएफ को सूचना दी गई और तुरंत बच्ची को हैलट भेजा गया। अस्पताल में उसे एनआईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची प्री-मेच्योर है और देखने से लग रहा है कि जन्म लेने के तुरंत बाद ही कोई उसे स्टेशन पर छोड़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें