यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के पेपर के साथ खत्म हो गई। होली के दो दिन पहले परीक्षाएं खत्म होेने पर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम को परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। छात्रों ने बताया कि अंतिम अंग्रेजी का पेपर सामन्य रहा. जिसे हल करने में आसानी रही। नगर के कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज, राजधानी मार्ग के ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज, गंगा नगर स्थित गंगा प्रसाद महते इंटर कॉलेज और गोपीनाथ पुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों में बुधवार को यूपी बोर्ड के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।