बुधवार शाम को अचानक शुरू हुई तेज बारिश व आंधी के बाद शहर में जहग-जगह पेड़ गिए। साकेत नगर एक्सिस होंडा के सामने पेड़ गिरा। भारी बारिश और आंधी के चलते काकादेव के रानीगंज स्थित पवन ग्रोवर व अक्षय ग्रोवर के घर पर पेड़ गिर गया। दीवारें चिटक गईं। काफी नुकसान हुआ। बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जूही रेलवे कॉलोनी में पेड़ गिर गया।