कानपुर के अशोक नगर स्थित साउथ कानपुर दुर्गा पूजा पंडाल में विजयादशमी के पावन अवसर पर पारंपरिक 'सिंदूर खेला' का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष परंपरा के तहत मां दुर्गा को बेटी के रूप में विदाई दी गई, जिससे पंडाल में मौजूद सभी भक्तों की आंखें नम हो गईं। अनामिका चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां दुर्गा अपने परिवार के साथ धरती पर बेटी के रूप में आती हैं और विदाई के समय महिलाएं उन्हें सिंदूर लगाकर भावुक मन से विदा करती हैं।