भीतरगांव क्षेत्र स्थित श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति के उत्साह के बीच सुरक्षा नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। महाविद्यालय द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल युवाओं के सिर पर हेलमेट की जगह लापरवाही सवार दिखी।