फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिल्हौर तहसील में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-बारिश, अरौल में ओलावृष्टि

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 04 Apr 2026 09:28 PM IST

कानपुर बिल्हौर तहसील मुख्यालय पर शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज आंधी चली और इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं, बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम के इस बदलाव का असर देखा गया, जहां खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें