बिठूर के बैकुंठपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकल गई।रथ यात्रा बैकुंठपुर, यश कोठारी चौराहा, सिंहपुर से होते हुए बेरी कल्याणपुर तक निकल गई। रथ यात्रा उत्कल समाज के तत्वाधान में निकाली गई यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर पुण्य कमाया।