फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: श्रीकृष्ण छठी व बधाई उत्सव मनाया गया, लड्डू गोपाल की झांकी ने मन मोहा

श्री जगन्नाथ सेवा समिति महिला मंडल ने शनिवार को श्रीकृष्ण छठी एवं बधाई उत्सव मनाया। अंकुर धर्मशाला ओ ब्लॉक किदवईनगर में महिलाओं ने ‘मेरे बांके बिहारी लाल...’और‘ फूलों से सज रहे है वृंदावन बिहारी...’ भजन गाए। राधा-कृष्ण और यशोदा के रूप में सजी महिलाओं ने नृत्य किया। फूलों से सजी लड्डू गोपाल की झांकी में कान्हा को झूले पर विराजमान किया गया। छोटे बच्चों के मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। समिति ने रथयात्रा में सहभागिता करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। यहां संयोजिका संगीता गुप्ता, अध्यक्ष अनीता गुप्ता, महामंत्री प्राची मिश्रा, राखी ओमर, श्वेता ओमर, शिल्पा, सोनिका, रुचि सिंह, मंजू गुप्ता, ऋचा चतुर्वेदी आदि रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें