फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ-गौरैया संरक्षण समिति ने राष्ट्रीय वृक्ष बरगद को रक्षा सूत्र बांधा

शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jun 2025 08:12 PM IST

गौ-गौरैया संरक्षण समिति की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम को कांशीराम ट्रामा सेंटर परिसर स्थित राष्ट्रीय वृक्ष (बरगद)को रक्षा सूत्र बांधा गया। साथ ही वृक्षों को पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्था के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा मौजूदा समय में प्रदूषण की अधिकता से जहाँ जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही पर्यावरण संतुलन में भारी कमी आयी है। जिस वट बृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस बृक्ष को 2018 में संस्था के लोगों द्वारा अटल की स्मृति में रोपित किया गया था। उन्होंने लोगों से पौधरोपण करने के साथ ही वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान रजनीश द्विवेदी, रिशु शुक्ला, शुभम मिश्रा, अभिषेख कुमार, सूरज सिंह, आशुतोष बाजपेई, गोलू ठाकुर व मोनू आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें