मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार की ओर से राधा अष्टमी का आयोजन शास्त्रीनगर स्थित गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नृत्य, अलंकरण, भक्ति क्विज, नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। यहां राधा रानी की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। यहां पर नेहा कटियार, पूजा गुप्ता, नीलम वाधवा, सरिता गुप्ता, गोपाल तुलस्यान, अनिल जैन, आशीष गुप्ता, गीतांजलि यादव, यामिनी बाजपेई आदि रहीं।