कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित धरीपुरवा रामलीला मैदान में दशहरा मेले के दौरान रावण दहन से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में गुब्बारों में गैस भरने वाला कार्बाइड सिलिंडर अचानक फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।