नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट बनवाए हैं, लेकिन कई स्थानों पर इन टॉयलेट में पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर नमक फैक्ट्री चौराहे से विजय नगर चौराहे की ओर कुछ दूरी पर बने पब्लिक टॉयलेट में भी पानी नहीं आ रहा था। पानी की सुविधा नहीं होने से टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को परेशानी हुई।