ब्लॉस्ट में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि पास खड़ी सुहाना (16) के चेहरे और पैर के मांस के टुकड़े शरीर से अलग हो गए। गंभीर घायलों को उर्सला ले जाया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने तुरंत केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया। गंभीर घायलों में सुहाना के अलावा अश्विनी कुमार (54), अब्दुल मुत्तलिब (24) और रईसुद्दीन (40) शामिल हैं। अस्पताल के सर्जन डॉ. बीके सिंह ने दो रोगियों मो. मुर्सलीन (25) और जुबीन (15) को भर्ती कर लिया। करीब 30 से 60 फीसदी तक जले दोनों का इलाज उर्सला में चल रहा है। डॉ. बीके सिंह ने बताया कि गंभीर घायल 70 फीसदी या उससे ज्यादा जल गए। ब्लास्ट में जो करीब था उसके चीथड़े से उड़े हुए हैं। युवती की हालत काफी खराब थी। सभी को केजीएमयू रेफर किया है। दो रोगियों को यहीं पर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। बाकी दो मामूली घायल हुए थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।