फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुआ युवक

शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 09:11 PM IST

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। करनखेड़ा गांव निवासी नन्दराम कानपुर से फतेहपुर जा रहे थे, तभी करीब तीन बजे ओवरब्रिज पर अचानक मांझा उनके गले में लिपट गया। किसी तरह उन्होंने बाइक रोकी लेकिन गले में चोट लग गई। राज्य सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि चाइनीज मांझे से मौत होने पर मामला हत्या माना जाएगा और प्रशासन को ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद बाजारों में चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बिक रहा है, जिससे आमजन की जान खतरे में पड़ रही है। घटना की शिकायत पीड़ित ने सरसौल चौकी में दर्ज कराई है महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है और चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें