आगामी दीपावली के पर्व को देखते हुए कुम्हार दिन रात अपने परिवार के साथ गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। मंधना-कुरसौली मार्ग पर मोहनपुर गांव में भोला प्रजापति अपने परिवार के साथ वॉटर प्रूफ गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां तैयार कर रहे है। भोला के बेटे कृष्णा प्रजापति ने बताया प्रेशर मशीन के जरिये वे एक खास किस्म के पेंट के जरिये पहले पूरी मूर्ति को प्रेशर मशीन से रंगते है, बाद अन्य रंगों से मूर्तियों को सजाते है। खास किस्म तैयार रंग की वजह से यह ये मूर्तियां पानी में खराब नहीं होती है और रंग खिला खिला नजर आता है।