फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेनों में यात्रियों से छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Dec 2025 10:50 PM IST

आउटर पर खड़ी होने या धमी गति होने वाली ट्रेनों के दरवाजे पर खड़े यात्रियों से छिनैती करने के तीन आरोपियों को जीआरपी ने दबोचा है। ये तीनों हैरिसगंज पुल के पास वारदात के इरादे से घूम रहे थे। इनके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि रविवार रात चेकिंग के दौरान हैरिसगंज पुल के पास आगरा रोड महमूदनगर मैनपुरी निवासी नईम उर्फ नाजिम, पुराना बस स्टैंड मैनपुरी के विशाल गिहार और कांशीराम कॉलोनी, कीरतपुर, मैनपुरी निवासी मनीष उर्फ टिन्नी संदिग्ध हालत में खड़े मिले। इन्हें पकड़ा गया तो कब्जे से पौने दो लाख रुपये कीमत के तीन छीने गए मोबाइल मिले। नईम के खिलाफ जीआरपी सेंट्रल में एक तो मैनपुरी में सात, विशाल के खिलाफ आठ तो मनीष के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें