फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आयो लाल झूलेलाल के जयघोष से गूंजा मंदिर, मनाया गया चालीहा महोत्सव

गोविंदनगर 13 ब्लॉक स्थित श्री झूलेलाल शिव मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल का पावन चालीहा महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के तहत आयोजित पल्लव की रात में बच्चों ने सिंधी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया। गोरखपुर से पधारे रवि साईं महाराज ने प्रवचन के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर भक्त झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर आयो लाल, झूलेलाल के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत गोविंद नगर के अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी, सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ. सुरेश मदान, डॉ. सुरेश आहूजा, डॉ. अशोक पाहूजा, संजय चुघ, बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी, नरेश फूलवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें