कानपुर के प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ जाने वाले रास्ते पर बिजली के खंभे से लगातार हो रही शॉर्ट सर्किट और स्पार्किंग के कारण भारी अफरा-तफरी का माहौल है। नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर दहशत बनी हुई है।