चकेरी के कांशीराम फेस-1 में बच्चों के विवाद ने शुक्रवार देर रात खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी ने घात लगाकर युवक पर तमंचा तानते हुए फायर झोंक दिया। युवक ने ऐन वक्त पर असलहे पर हाथ मारकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन फायरिंग में उसके हाथ में 40 से अधिक छर्रे धंस गए। वारदात के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।