फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एक्स-पार्टी मामलों में राहत की मांग, व्यापारियों ने SGST को सौंपा ज्ञापन

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 20 Mar 2026 08:12 PM IST

कानपुर में जीएसटी से जुड़े एक्स-पार्टी मामलों को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनपुर स्थित SGST कार्यालय पहुंचा। जहां व्यापारियों ने अपर आयुक्त ग्रेड-एक, जोन-2 वीपी राम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों का कहना है कि कई मामलों में बिना पक्ष सुने एक्स-पार्टी आदेश जारी हो जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अलावा वैट और जीएसटी नोटिस, अपीलीय मामलों में निर्णय और छापेमारी को लेकर भी नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने मांग की कि मौजूदा हालात में छापेमारी रोकी जाए और कागजात पूरे होने पर गाड़ियों को न पकड़ा जाए। बैठक के दौरान नयागंज के एक व्यापारी की 255 बोरी सुपारी से लदी गाड़ी, जिसे सचल दल ने पकड़ा था, दस्तावेजों की जांच के बाद छोड़ दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें