शुक्लागंंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी स्थित श्मशान घाट के पास रविवार की देर रात सफाई कर्मचारी ने खुन्नस में बिंदा नगर निवासी बीनू को डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिंदानगर निवासी बीनू की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, सोमवार को एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मिश्रा कॉलोनी के श्मशान घाट के पास पिंकू पंडा उर्फ टेनी को सफाई कर्मचारी सोनू ने खुन्नस में डंडों से पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।