शुक्लागंज में बीते दिनों अचानक मौसम में बदलाव आने के कारण हुईं बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। अभी और बारिश होने की संभावना के चलते किसान खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से कटवाने में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि पिछली बार की बारिश से पहले ही नुकसान वह झेल चुके है, लेकिन इस बार ऐसा न हो इसके लिए फसल कटवाने में देरी नहीं की जाएगी।