कल्याणपुर ब्लॉक के तहत होराबांगर पंचायत के मजरे लक्ष्मणपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है।यहां गलियों में जगह-जगह कूड़े करकट के ढेर हैं।साथ ही यहां एक कूड़े के बड़े से देर में कूड़ा धोने वाली 2 गाड़ियां कूड़े में ही जंग खाती हुई नजर आई। इस गांव में सफाई कर्मी स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है।