मासूम से छेड़खानी कर रहे मजदूर को पब्लिक ने पकड़कर पीटा। मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा। घटना सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के गंगापुर इलाके की है। पिटाई के बाद पब्लिक ने मजदूर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपित मजदूर को न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी ले गई।