फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन भवन के अधिकारियों-कर्मियों के लिए बने फ्लैट में स्थानीय लोगों ने किया कब्जा

तहसील मुख्यालय पर टेलीफोन, मोबाइल और इंटरनेट-ब्राडबैंड की सुविधाओं सुलभ ढंग से आम और खास सभी को मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर गोहलियापुर गांव में भारत संचार निगम का भव्य भवन का निर्माण कराया गया है। लेकिन बेशकीमती भूमि पर कब्जों के साथ-साथ अब इसके भवन पर भी कब्जा जारी है। टेलीफोन भवन के अधिकारियों-कर्मियों के लिए बने टाइप वन फ्लैट में स्थानीय लोगों ने कब्जा कर आलू भर रखे हैं और कृषि उपकरणों से कब्जा कर रखा है। मौके पर कई लोगों द्वारा अराजकता भी भवन के अंदर होती मिली। भारत संचार निगम यानि बीएसएनएल के मुख्य तहसील स्थित भवन में कोई अधिकारी-कर्मी की तैनाती न होने के कारण दिन रात कब्जेदारों की नजर है। बीएसएनल के भवन के मुख्य द्वार पर ही जहां कब्जेदारों ने पक्के निर्माण कर चाहर दीवारी तोड़कर अंदर तक अपनी पहुंच बना ली है, वहीं अधिकारियों-इंजीनियरों के फ्लैट पर कब्जा का सरकार की बिजली, पानी और अन्य उपकरणों का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें