फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फजलगंज में पुलिस मुठभेड़, गोकशी के आरोपियों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

कानपुर के नवाबगंज गोकशी कांड के दो वांछित अभियुक्त फरहान कालिया और कादिर शुक्रवार को फजलगंज क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। इस संयुक्त ऑपरेशन में स्वॉट, सर्विलांस, साइबर और फजलगंज थाने की टीमें शामिल थीं। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव और एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें