कानपुर के महाराजपुर थाने में बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकालने के कड़े निर्देश दिए गए, साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर नजर रखने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।