फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ओपन जिम पार्क बना शराबियों का अड्डा, परिसर में बिखरे पड़े शराब के पाउच और नमकीन के पैकेट

बिठूर में रानी लक्ष्मीबाई चौराहे के पास स्थित ओपन जिम पार्क की हालत बदहाल होती जा रही है। लोगों की सेहत सुधारने के लिए बनाए गए पार्क को शराबियों ने मयखाने में तब्दील कर दिया है। पार्क परिसर में जगह-जगह शराब के खाली पाउच, नमकीन के पैकेट और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। इससे पार्क का माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब पीने वालों ने पार्क को अपना अड्डा बना लिया है। ऐसे में सुबह-शाम व्यायाम और टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पार्क की नियमित सफाई कराने और शराबियों पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें