फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वाह क्या मर्तबा ए गौस है बाला तेरा..., बड़े पीर की याद में निकला जुलूस-ए-गौसिया, जगह-जगह हुआ स्वागत

बड़े पीर हजरत सैयदना मोहिउद्दीन अब्दुल कादिर जीलानी की याद में बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस-ए-गौसिया निकाले गए। इस मौके पर वाह क्या मर्तबा ए गौस है बाला तेरा, ऊंचे-ऊंचे के सिरों से है कदम आला तेरा... मनकबत गूंजती रही। अंजुमन गौसिया के बैनर तले मरकजी जुलूस कर्नलगंज स्थित तिकुनिया पार्क से निकला गया। जुलूस की कयादत बिलग्राम के मौलाना सैयद मो. सुहैल ने की। जुलूस कागजी मोहाल, बेकनगंज, चमनगंज, नई सड़क और रेडीमेड बाजार होते हुए गुजरा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों से जुलूस का इस्तकबाल किया और लंगर बांटा। इसमें 50 से अधिक अंजुमनों ने हिस्सा लिया। संचालन अंजुमन के महासचिव नफीस नूरी ने किया। इस मौके पर सैयद अब्दुल कदीर, मुफ्ती मो. इलियास खां नूरी, शहर काजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी, मौलाना इरशाद अहमद, डॉ. मुस्तफा तारिक और इरफान अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे। अंजुमन अध्यक्ष मो. सुलेमान वारसी सुन्नी जमीयतुल उलमा का परचम लिए रहे। शारदानगर से भी अंजुमन गुलशन रहमतुल्लिल आलमीन के बैनर तले जुलूस निकला। ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के बैनर तले मस्जिद गौसिया से निकला जुलूस रावतपुर, नमक फैक्टरी चौराहा और रोशननगर पहुंचा। शहर काजी मौलाना मुशाहिदी ने कयादत की। काउंसिल के महासचिव हाजी मो. सलीस ने गौस पाक की शिक्षाओं पर अमल करने की अपील की। मौके पर मौलाना सैफुल हशमत, कारी मुबीन अहमद मुशाहिदी, हाफिज अबरार अजहरी, मौलाना मकबूल निजामी आदि रहे। इसके अलावा बाबूपुरवा समेत अन्य इलाकों से जुलूस निकले। लोगों ने घरों में बड़े पीर की नज्रो-नियाज की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें