बिठूर रोड पर ब्लू वर्ल्ड के पास दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजली के पोल राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़क किनारे खड़े पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पोल के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी किसी दिन बड़े हादसे की वजह बन सकती है। लोगों ने बिजली विभाग से पोल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की है।