नारामऊ में घर के ऊपर झुका बिजली का पुराना पोल हादसे को दावत दे रहा है।नया पोल लगाए जाने के बावजूद पुराने झुके हुए पोल को अब केस्को ने नहीं हटाया। स्थानीय लोगों के अनुसार,इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया।घर के ऊपर झुके पोल से कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।पोल गिरने की स्थिति में जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से पुराने पोल को हटाने के लिए कार्रवाई नहीं की गई है।