पंचायत विभाग की लापरवाही की वजह से कुरसौली गांव के आम के बगीचे का नाला पूरी तरह से जाम है। नाला जाम होने की वजह से बरसाती पानी नई बस्ती में घरो की दहलीज तक भरा हुआ है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया बीते करीब 10 साल से नाला साफ नहीं हुआ है इस वजह से बस्ती में पानी भर गया है।