फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फीट ऊंचे बाबा अमरनाथ की झांकी के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पशुपतिनाथ मंदिर परिवार की ओर से केसा कॉलोनी चंद्र विहार में बाबा अमरनाथ के भव्य श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन सोमवार को किया गया। पिछले 35 दिनों से तैयार हुआ भव्य बाबा अमर नाथ गुफा झांकी के द्वार आज खुल गए जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जाकर बाबा के दिव्य दर्शन करने का अवसर मिला। देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के उमड़ पड़ी । संदीप स्वर्णकार और सौरभ स्वर्णकार के निर्देशन में 21 सदस्यों ने झांकी तैयार की है। आयोजन 12 फीट ऊंचे बाबा अमरनाथ का स्वरुप दिखाया गया है। मार्ग में शेषनाग झील का मनमोहन स्वरुप भी श्रद्धालुओं को देखने को मिला । सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर बाबा की महाआरती की और प्रसाद वितरित किया। महाआरती में समिति सुशील तिवारी, मनीष रस्तोगी, रतन कुमार मिश्रा, सौरभ मिश्रा, मोहन चतुर्वेदी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें