उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और इंडिया गठबंधन अपनी राजनीतिक जमीन पूरी तरह खो चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की भावना को दरकिनार करने और केवल चुनाव हारने पर ईवीएम व लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं और उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और भाजपा भारी जनसमर्थन के साथ लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।