फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ड्योढ़ी गंगा घाट पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

सावन के अंतिम सोमवार पर ड्योढ़ी गंगा घाट पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर पहर से ही आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों से घाट गूंजता रहा। स्नान के बाद भक्त गंगाजल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। भीड़ को देखते हुए महाराजपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। घाट पर पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात रहे। भारी वाहनों को दो किमी और बाइकों को एक किमी पहले ही रोक दिया गया तथा पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से गहराई में न जाने की अपील करती रही। तीसरे सोमवार को दो किशोरों के डूबने की घटना के बाद इस बार विशेष सतर्कता बरती गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें