मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नरवल के ड्योढी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही लोग निजी साधनों और किराए के वाहनों से पहुंचकर हर हर गंगे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर रहे थे। कानपुर व आसपास के क्षेत्रों से आए कल्पवासी, साधु संत और नागा सन्यासियों ने स्नान कर पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लिए महाराजपुर पुलिस व पीएसी गोताखोर तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। घाट पर स्थित मंदिरों में पूजा कर लोगों ने तिल और खिचड़ी का दान दिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय निवासी अंकित तिवारी ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना और जीवन संतुलन का प्रतीक है।