कल्याणपुर ब्लॉक के होरा कछार गांव के सरकारी विद्यालय के ठीक पास एक चट्टा संचालक जबरन सड़क किनारे गोबर जमा कर रहा है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने बताया की कई बार स्कूल के पास गंदगी ना करने के लिए संचालक से शिकायत की गई लेकिन दबंगई के चलते सट्टा संचालक लगातार अपनी मनमानी कर रहा है और गोबर स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास फेंक रहा है।