ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी बिठूर का पुराना रेलवे स्टेशन रेलवे प्रशासन की अनदेखी और देखरेख के अभाव में जर्जर होकर बदहाली का शिकार हो रहा है। कभी श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले इस स्टेशन परिसर में अब गंदगी फैली रहती है और शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है।