चकेरी स्थित श्याम नगर सब्जी मंडी के पास बने जल निगम टैंक की हालत खराब पड़ी हुई है। टैंक का ढक्कन भी टूट चुका है और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जल निगम के टैंक का ढक्कन टूटकर अलग पड़ा हुआ है। टैंक का मुंह खुला पड़ा है। आसपास कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सब्जी मंडी के पास रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं।