बंदी माता घाट के समीप बड़े पैमाने पर खनन किए जाने का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घाट के आसपास लगातार खनन होने से हाल में बनी नई सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया है। खनन को लेकर ग्रामीणों और खनन में लगे लोगों के बीच कभी भी विवाद की स्थिति बन सकती है।