कानपुर के प्रसिद्ध मोतीझील दुर्गा पूजा पंडाल में विजयादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन और परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंजता रहा।